फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश मिलने से बवाल, किया गया माहौल बिगाड़ने का प्रयास, फोर्स तैनात 

Tue, 27 Jun 2017 02:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन
यहां उस समय बवाल हो गया जब मंगलवार को सुबह हाइवे पर श्रद्धालुओं को चार मृत गाय पड़ी मिली। सूचना मिलने पर हिंदू जागरण युवा मंच के जिलाध्यक्ष समेत कई सौ लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

 

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव ट्योढ़ी में मंगलवार सुबह चार मृत गाय पड़ी मिली। ट्रक में सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं ने यहां गोवंश पड़ा देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। ट्योढ़ी समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण एकत्र हो गए ओर हाइवे जाम कर दिया। करीब सवा घंटे तक गोवंश को मारने और यहां फेंकने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस समय मौके पर पुलिसफोर्स तैनात है।
विज्ञापन

चार मृत गाय पड़ी मिली
लोगों का कहना था कि माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हिंदू जागरण युवा मंच के जिलाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया हो। इससे पहले भी कई बार शहर में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा चुका है। वैसे पशु कटान का मामला आये दिन किसी न किसी शहर से सामने आता रहता है और इतना ही नहीं बल्कि पशु कटान रोकने को लेकर पुलिस पर कई बार हमला भी हो चुका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें