मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चटटावन के रहने वाले एक दंपति ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। दंपति का कहना है कि गांव का एक दबंग परिवार उनसे रंजिश रखता है। जिसके चलते आएं दिन अभद्र व्यवहार व मारपीट करता है, इतना ही नहीं घर पर यदि महिला अकेली होती है तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। आरोपियों ने कई बार उन पर हमला कर घायल कर दिया। शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे विक्रांत व उसकी पत्नी मोनिका ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि आरोपियों के हमले में विक्रांत के सिर व मोनिका के हाथ में गंभीर चोट आई। बावजूद इसके पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में केस दर्ज किया और एक भी गिरफ्तार नहीं किया।
दंपति का कहना है कि दबंगों की दबंगई से तंग आकर व पलायन करने को विवश हैं। दंपति ने एसएसपी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की गई है।