फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस में दंपती के लाखों के जेवरात चोरी, पीएम मोदी और रेल मंत्री को ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 01 May 2019 11:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीड़ित युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर से मेरठ तक संगम एक्सप्रेस में मंगलवार को सफर कर रहे दंपती के लाखों रुपए के जेवरात साफ हो गए। पीड़ित ने सिटी स्टेशन पर शिकायत की। उनके साथ वारदात अलीगढ़ के पास हुई। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, आरपीएफ को भी दी। मामले की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


कानपुर निवासी सुमित त्रिपाठी बड़ौत में बीएसए कार्यालय में तैनात हैं। मंगलवार को मेरठ स्टेशन पर उतरने के बाद वह पुलिस को बिना कुछ बताए बड़ौत चले गए। बुधवार को उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी को दी। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी प्राची के साथ एस-2 कोच में थे। इस दौरान ही उनके बैग से जेवरात गायब हो गए। इस कोच में चुनाव ड्यूटी में जा रहे अधिकतर पुलिसकर्मी ही थे। इसके बावजूद वारदात हो गई। बैग में सोने के दो कड़े, डायमंड रिंग, सोने की रिंग, सोने की चेन, सोने का मंगल सूत्र, तीन जोड़ी सोने के इयर रिंग, चांदी की दो पायल, पांच जोड़ी चांदी की बिछिया थी।
 
शाम को किया ट्वीट
बुधवार शाम सुमित त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री पीयूष गोयल और आरपीएफ दिल्ली डिविजन को ट्वीट किया। इसके बाद आरपीएफ दिल्ली डिविजन की तरफ से उनका मोबाइल नंबर मांगा गया। उसके बाद उनसे संपर्क कर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव की वजह से एस्कॉर्ट नहीं
संगम एक्सप्रेस में चुनाव होने की वजह से एस्कॉर्ट मौजूद नहीं है। हालांकि, ट्रेन में कानपुर से मेरठ और मेरठ से कानपुर, अलीगढ़ और टुंडला जीआरपी का स्टाफ तैनात रहता है।

वर्जन
इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ रेलवे को भी जानकारी दे दी गई है। - किरण राज, जीआरपी एसओ, सिटी स्टेशन

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें