मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर में मंगलवार को एक मकान के भीतर दंपती के शव पड़े मिले। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मूलरूप से हापुड़ के गढ़ क्षेत्र निवासी सोनू उर्फ कर्ण पुत्र केशपाल पिछले करीब छह माह से गांव काजीपुर में किराए का मकान लेकर पत्नी रेशमा के साथ रहता था। करण ने दो वर्ष पूर्व जलालपुर निवासी बालकिशन की पुत्री रेशमा से प्रेम विवाह किया था। मृतक के माता-पिता और उसका बड़ा भाई काशीराम कॉलोनी में रहते हैं।
मंगलवार दोपहर जब कर्ण के परिजन उससे मिलने के लिए पहुंचे तो कमरे में दोनों के शव मिले। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जिसमें मृत अवस्था में महिला तो बेड के नीचे पड़ी थी और सोनू फांसी के फंदे पर पंखे से लटका हुआ था।
वहीं प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी कुछ दिन पहले ही उनका मेरठ के मेडिकल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था जिसमें मारपीट भी हुई थी। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था। आरोप है कि अब आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा था। उसी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी: ब्लाक प्रमुख पति के भाई ने खुलेआम की हर्ष फायरिंग, खूब वायरल हो रहा वीडियो
वहीं दोनों मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे गए हैं। इस बीच फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
सीओ किठौर व इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/