नौचंदी मेले में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम।
मेरठ। नौचंदी मेला पटेल मंडप में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य रेनू सिंह, हेमलता, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत कपूर ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज माधवपुरम की छात्राओं ने बेटियों को खूब पढ़ाओ रे...गीत गाया। एक छात्रा ने भ्रूण हत्या पर रोक का संदेश देते हुए प्रस्तुति दी। देश रंगीला रंगीला देश मेरा रंगीला गीत पर सुंदर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कई राजस्थानी गीतों पर भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।
प्रधानाचार्य रेनू ने सभी का आभार जताया। नगर निगम की ओर से बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर सुशीला, पूजा, निशांत आदि लोग मौजूद रहे।