मेरठ। महानगर में तीसरे दिन भी गंगाजल और पानी की सप्लाई को पूरी तरह से सुचारू रूप से निगम नहीं करा पाया है। पानी के लिए मचा हाहाकार देखते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने निगम अफसरों को शुक्रवार भी फटकार लगाई है। गंगनहर स्थित भोला की झाल पर 100 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर भी बृहस्पतिवार को महापौर और नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया था। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि पानी की व्यवस्था ठीक है। जहां से शिकायत आ रही है, वहां पर तुरंत टैंकर या फिर टीम भेजकर पानी की आपूर्ति करा दी गई। रात में भी पानी की पाइप लाइन ठीक करने के लिए टीम लगी है।