फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों से नोकझोंक

विज्ञापन
नगर निगम द्वारा हापुड़ अड्डे पर की जा रही कार्यवाही के विरोध में निगम की टीम का घेराव करते व्या - फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
विज्ञापन
नगर निगम सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार को हापुड़ अड्डा चौराहा से लेकर शंभू दास गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसका व्यापारियों ने विरोध किया। लोगों ने अतिक्रमण और जाम का मुख्य कारण ऑटो और ई रिक्शा बताया। इस दौरान उनमें कहासुनी भी हुई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अकरम गाजी ने कहा कि ई रिक्शा और ठेलों से इस मार्ग को मुक्त किया जाए। मूल व्यापारी अपना कार्य नियम अनुसार कर रहे हैं। दुकानदारों पर कार्रवाई अनुचित है। निगम की कार्रवाई के दौरान त्रिमूर्ति चौक व्यापार संघ महामंत्री अश्वनी खरबंदा, संगठन मंत्री शाहिद मालिक , मीडिया प्रभारी नईम अंसारी , सदस्य सचिन कुमार, बंटी रावत, शोएब अंसारी ने निगम की टीम से बात की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें