बंदरों के हमले में घायल एमडीए से रिटायर्ड बाबू। स्त्रोत स्वयं
- फोटो : बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राएं। स्रोत : विवि
मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र की कॉलोनी सैनिक विहार में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एमडीए के रिटायर्ड बाबू सुनीत वर्मा पर बंदर ने हमला कर दिया। वह घर के बाहर गली में दूध लेने के लिए जा रहे थे। सुनीत वर्मा ने बताया कि बंदर ने उनके सिर में नोच लिया और उनके हाथ की नस काट दी। उनके शोर मचाने पर लोग आए तो बंदर भाग गया। उनके सिर में आठ टांके आए हैं और हाथ पर भी पट्टी करानी पड़ी है। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का आंतक है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है और कोई सुनवाई नहीं कर रहा।