मेरठ। नगर निगम गृहकर से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण करने में नाकाम रहा है। इससे भवन स्वामियों को परेशानी हो रही है। वहीं, गृहकर की वसूली भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। इस मामले को लेकर पार्षदों में भी रोष है। गृहकर से जुड़ीं शिकायतें नगर निगम में हर दिन दर्ज हो रही हैं। कर निर्धारण में अनियमितता, गलत बिलिंग सहित अन्य समस्या सामने आ रही हैं लेकिन ये समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। कुछ भवन स्वामियों ने बताया कि उन्हें दस गुना से ज्यादा बिल भेज दिए गए। शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा और गृहकर के बिल जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।