फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में भी तेजी से फैल रहा कोरोना, सिपाही सहित 21 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
दौराला/सरधना/परीक्षितगढ़(मेरठ)। सरधना में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग की। इसमें स्वास्थ्य कर्मी सहित तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं परीक्षितगढ़ में 100 लोगों की जांच की गई। जांच में तीन, दौराला में सीएचसी पर की गई जांच में सिपाही समेत 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को 83 लोगों की जांच की गई। इसमें महादेव से एक महिला, झिटकरी से एक युवक और सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मी को कोरोना की पुष्टि हुई। डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सीएचसी पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर इमरजेंसी सेवा को छोड़ शेष सीएचसी को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। रविवार को सीएचसी को सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके बाद सोमवार को ही सीएचसी खुल सकेगी। वहीं परीक्षितगढ़ में 100 लोगाें की जांच की गई। 43 लोगों की आरटीपीसीआर की जांच मेडिकल के लिए भेजी गई है। सीएचसी पर ओपीडी पर दवाई लेने वाले की पहले एंटीजन से जांच की जाती है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि जांच में ग्राम आलमगीरपुर बढ़ला में एक गर्भवती, ग्राम खटकी निवासी महिला और अगवानपुर निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बाकी दो को मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज खरखौदा में भर्ती कराया।
दौराला में की गई 294 की जांच
दौराला। दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को 294 लोगों की जांच की गई। इसमें 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव रिपोर्ट में सात कर्मचारी दौराला मिल के है, जबकि एक कोरोना पॉजिटीव दौराला थाने का सिपाही बताया गया है। चिकित्सकों ने सभी को होम क्वारंटीन होने की सलाह दी है। केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है कि देहात में कोरोना की प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसलिए लोग जागरूक रहें और मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें