फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि एवं तकनीकी क्षेत्रों में गणित का योगदान महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में गणितीय तकनीक के अनुप्रयोग विषय पर आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

सीसीएसयू के गणित विभाग के प्रो. डॉ. शिवराज सिंह, प्रो. डॉ. अवनीश कुमार ने एफडीपी में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. जयवीर सिंह ने आज के समय में गणित की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि विशेषकर कृषि एवं तकनीकी क्षेत्रों में गणित का योगदान महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों को सराहनीय बताया। संयोजिका डॉ. प्रेरणा शर्मा ने पूरे सप्ताह हुए तकनीकी सत्रों का विवरण प्रस्तुत किया। संचालन रिद्धिमा, डॉ. सावन रावत ने किया। इस दौरान डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. दीपक सिसोदिया, डॉ. सावन रावत, डॉ. खुशबू, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. उत्तम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें