फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मजारों का अभी नहीं हुआ निर्माण, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कचहरी पुल से बेगमपुल जाने वाले मार्ग पर मेरठ कॉलेज और दयानंद अस्पताल के सामने तोड़ी गई मजारों के निर्माण का कार्य दूसरे दिन भी शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों में गहरा आक्रोश है। पुलिस ने ठेकेदार से जल्द निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


करीब 200 साल पुरानी इन मजारों पर बड़ी संख्या में लोग चादर चढ़ाने पहुंचते हैं। हर बृहस्पतिवार को यहां विशेष पूजा-अर्चना होती थी। बुधवार देर रात मजार क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। सुबह घटना का पता चलने पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यह मजारें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं।
मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल और उमाशंकर खटीक ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और लालकुर्ती पुलिस से मजारों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। शुक्रवार को बारिश के कारण निर्माण कार्य नहीं होने पर लोगों ने जीतू नागपाल से संपर्क किया जिन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करेंगे। नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन ने भी जिलाधिकारी और एसएसपी से मजारों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि बारिश के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है लेकिन इसे जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें