आरोप है कि आरोपी देवर व ननदोई पीड़िता को गाड़ी में डालकर मारपीट करते हुए कस्बा हर्रा के बाहरी छोर पर छोड़कर फरार हो गए। कस्बे के लोगों ने उसे घायल अवस्था में परिजनों तक पहुंचाया। परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को भी पीड़िता अपने भाइयों के साथ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची। लेकिन पुलिस ने घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र की बताते हुए मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया। इसी दौरान पीड़िता की अचानक थाने में तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया।
परिजन सरकारी एंबुलेंस से उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने पुलिस केस बताते हुए उपचार करने से मना कर दिया। परिजन देर शाम तक पुलिस से उपचार दिलाने की गुहार लगाते रहे। पीड़िता सीएचसी में पड़ी उपचार के लिए तड़पती रही।
यह भी पढ़ें: UP: जेल में ऐसे गुजर रहीं याकूब की रातें, खा रहे दाल-खिचड़ी, संपत्ति जब्त करने में छूटे अफसरों के पसीने
थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह का कहना है कि महिला दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है। घटना मुरादनगर क्षेत्र में घटित है। मुरादनगर पुलिस से पीड़ित पक्ष की बात करा दी थी। मुरादनगर पुलिस ने पीड़ित पक्ष को बुलाया था, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हैं। अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।