फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिकायत करने वाला निकला आरोपी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 30 May 2026 08:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर मीट से भरा थैले डालने की दी थी सूचना, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
विज्ञापन

पुलिस का दावा, युवक ने खुद फेंका था थैला
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मवीमीरा गांव में एक युवक के घर के बाहर मीट से भरा थैला मिलने के मामले में पुलिस जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को सूचना देने वाला युवक पुनीत ही आरोपी निकले। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर खुलासा किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव निवासी पुनीत ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके घर के बाहर मीट से भरा थैला पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और एहतियातन थैले को कब्जे में लेकर गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि एक बच्चा साइकिल पर बोरा लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसके बोरे से एक थैला सड़क पर गिर गया। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले पुनीत थैले को उठाकर अपने घर के पास सड़क पर रख दिया और बाद में पुलिस को सूचना देकर मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामला स्पष्ट हो गया है। जांच में पाया गया कि सूचना भ्रामक थी और जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें