फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालीम, एकता और संविधान से ही मजबूत होगी कौम

विज्ञापन
सरधना। जमीयत उलेमा तहसील की ओर से मदरसा फैज़ुल कुरआन में एक शैक्षिक व सामाजिक जागरूकता कार्यक्र
विज्ञापन
जमीयत उलेमा ने की घोषणा,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जमीयत उलमा तहसील की ओर से मदरसा फैजुल कुरआन में शैक्षिक व सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान की मौजूदगी में समाज में तालीमी जागरुकता बढ़ाने, आपसी एकता को मजबूत करने और शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर शिक्षा, समाज सेवा और सामाजिक हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहे लोगों को जमीयत उलमा की ओर से कौमी खिदमत अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। जिला नायब सदर मौलाना शकील ने कहा कि समाज के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा और न्याय की है। जब तक समाज शिक्षित, संगठित और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होगा तब तक समानता और विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा ने हमेशा संविधान के दायरे में रहकर देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है और आगे भी इसी रास्ते पर चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौलाना मुहम्मद जुनैद, मुफ्ती जावेद, कारी नूर मुहम्मद, शाहवेज अंसारी, मौलाना बाबर शाहरुख कुरैशी उर्फ बंटी, आफताब आलम, शाहिद मलिक, सलीम अंसारी, अशरफ राणा और आगा अली शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें