मुंडाली। डॉ. बीआर अंबेडकर समाज कल्याण समिति द्वारा गढ़ रोड पर जयभीम नगर के अंबेडकर भवन पर रविवार को समिति का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। समिति द्वारा बीएसएफ से सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडर महेंद्र कुमार का समिति पदाधिकारियों द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता किरण सिंह और संचालन मास्टर ऋषिपाल द्वारा किया गया। इस दौरान ओंकार सिंह, मोहन लाल, राजू सागर, विक्रम सिंह, संजय कुमार, रामवीर, बादल, कपिल कुमार, भरतपाल आदि उपस्थित रहे।