पूठ गंगनहर पुल पर शिवभक्तों को पेय पदार्थ वितरित करतीं कमिश्नर अनिता मेश्राम और आईजी आलोक सिंह।
- फोटो : SARDANA
सरूरपुर। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम और आईजी आलोक सिंह ने कांवड़ पटरी मार्ग का जटपुरा पुल के पास निरीक्षण किया। दोनों अफसरों ने कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था को परखा। यहां से वे पूठ पुल पर पहुंचे और वहां से गुजर रहे शिवभक्तों को फल व जूस का वितरण किया। सीओ सरधना पंकज सिंह और थाना प्रभारी धनवीर सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम सरधना अमित भारतीय, सीओ सरधना पंकज कुमार, सीओ दौराला जितेंद्र सरगम आदि मौजूद रहे।