फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कॉमर्स वॉरियर की टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्स राइडर को 53 रनों से हराया, एनएएस कॉलेज में खेल सप्ताह का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एनएएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से कॉलेज के खेल मैदान में चार दिवसीय खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें कॉमर्स वॉरियर की टीम ने 53 रन शानदार जीत प्राप्त की।
तीसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। क्रिकेट की इस त्रिकोणीय शृंखला के तहत 10-10 ओवर के मुकाबले खेले गए। इसमें कॉमर्स वॉरियर्स और कॉमर्स राइडर के बीच हुए मैच में कॉमर्स वॉरियर की टीम ने 10 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए।
विज्ञापन

कॉमर्स राइडर की पूरी टीम 90 रन पर आउट हो गई। नीरज कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क, अनुशासन एवं खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. अनिल मिश्रा, प्रो. संजीव महाजन, प्रो. ललिता यादव, प्रो. संजय कुमार, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. हेमंत यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रो. शिवा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को कबड्डी और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महिला और पुरुष दोनों वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के समापन के मौके पर सभी टीम के विजेताओं को खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें