फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, अस्पताल में बच्चों का हाल जानकर क्या बोले शामली के डीएम

Tue, 10 Oct 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
शामली डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के शामली में गैस रिसाव से बीमार हुए 250 बच्चों का मामला जैसे ही लखनऊ पहुंचा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के कमिश्नर और शामली के जिलाधिकारी (डीएम) इंद्र विक्रम सिंह को कार्रवाई के सख्त आदेश दिए थे। वहीं डीएम ने अस्पताल में जाकर बच्चों का हाल जाना और इसके बाद बाहर आकर कैमरे पर बोले।  
विज्ञापन


देखें वीडियो : VIDEO: यूपी के शामली में गैस रिसने से सैकड़ों बच्चे बीमार, मचा हड़कंप

जिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि कारण तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन शुरूआती जांच में सामने आया कि 50-60 बच्चों की हालत बिगड़ी। इस मामले की जांच की जा रही है। 

पढ़ें : यूपी के एक स्कूल में गैस रिसाव से 250 बच्चे बीमार, प्रशासन में मचा हड़कंप

डीएम से जब यह पूछा गया कि कितने बच्चों की हालत बिगडी़ है तो उन्होंने बताया कि इसमें करीब 50-60 बच्चे बीमार हुए हैं। जिनमें ज्यादातर बच्चे ठीक हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। बताया कि तीन से चार बच्चे अभी बीमार हैं जिनमें से एक पहले से ही बीमार था। आगे कहा कि इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम जांच कर रही है और जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कौन सी गैस थी जिससे बच्चों की हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें