फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएम से पहले आज मेरठ आएंगे सीएम, तैयारियों की करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पीएम से पहले शनिवार शनिवार दोपहर 2:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचेंगे। वह सभास्थल सहित अन्य इंतजामों का जायजा लेंगे। सीएम की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह सभास्थल, मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट की रूपरेखा का जायजा लेंगे। अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके कि सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी कर ली जाएं।
अफसरों के अनुसार मुख्यमंत्री पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। इसमें सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। शहर में प्रमुख मार्गों की बैरिकेडिंग, चेकिंग अभियान और ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर काम तेज कर दिया गया है।सभास्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे मेरठ पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियों का जायजा लेंगे। सुरक्षा और यातायात से जुड़े हर पहलुओं को परखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीएम के दौरे की तैयारी से जुड़े हर बिंदुओं की सीएम को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. वीके सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें