फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बुलाकर कपड़ा कारोबारी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने घर पर बुला कर कपड़ा कारोबारी नईम (35) पुत्र युनुस निवासी रसीदनगर, लिसाड़ी गेट से मारपीट कर गोली मार दी। जांघ में गोली लगने पर उसे गंभीर अवस्था में गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नईम ने पहले फतेहउल्लापुर निवासी इमरान और रसीदनगर निवासी आसिफ, साजिद के साथ मिलकर प्लाई व माईका का काम किया है। बाद में साझेदारी खत्म कर वह कपड़े का काम करने लगा। उसके इमरान पर पांच लाख रुपये और साजिद व आसिफ पर 70-70 हजार रुपये बकाया है। साजिद और आसिफ अब माधवपुरम में रह रहे है। नईम काफी दिनों से अपने रुपये मांग रहा था। शुक्रवार देर रात को इमरान, साजिद, आसिफ, कैफ आदि ने फोन कर बकाया देने के बहाने नईम को माधवपुरम बुलाया। वहां पर आरोपियों ने इसके साथ मारपीट की और बाद में जान से मारने के लिए गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली चलने पर लोगों के आ जाने पर हमलावर फरार हो गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें