फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 14 अक्तूबर से शहर को नहीं मिलेगा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगनहर और माइनरों की सफाई के लिए 12 अक्तूबर से हरिद्वार से गंगा में पानी रोक दिया जाएगा। इसके चलते 14 अक्तूबर से गंगाजल पूरी तरह से बंद हो जाएगा। जिससे मेरठ महानगर में करीब 5 लाख की आबादी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने जलाशय और नलकूपों से पानी की पाइप लाइन जोड़ने की तैयारी कर ली है, ताकि घर-घर पानी पहुंचा सके। निगम के जलकल विभाग ने कई जगहों पर नये नलकूप लगाने की भी तैयारी कर ली है। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय का कहना है कि गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के चलते महानगर में पानी की समस्या होती है। इसको देखते हुए अस्थायी व्यवस्था भी की जा रही है। निगम परिसर से पानी के टैंकर लोगों के घरों तक पहुंचाने का काम निगम करेगा।



सफाई व्यवस्था पर फिर नाराज नगरायुक्त
महानगर की सफाई व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने फिर नाराजगी जताई है। नगर आयुक्त ने शास्त्रीनगर, लिसाड़ीगेट सहित कई जगह का प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को साथ लेकर निरीक्षण किया है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले गाड़ी न पहुंचने की बात लोगों ने नगर आयुक्त से कही। नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी दी कि अगर दीपावली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था नहीं बदली तो वह अधिकारी और कर्मचारियों का पटल परिवर्तन कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें