फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने सिवाल में निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। यति नरसिंहानंद गिरी की टिप्पणी के बाद विरोध के चलते पुलिस प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट मोड में है। पुलिस की ओर से सुरक्षा इंतजाम कड़े किए जा रहे हैं। यति नरसिंहानंद विवाद को लेकर बृहस्पतिवार रात पुलिस प्रशासन ने कस्बा सिवाल खास में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्जिदों के इमामों से मिलकर शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा। रात में काफी पुलिस बल देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण इतनी अधिक संख्या में कस्बे में पुलिस को देखकर चर्चा करने लगे। इस दौरान एसपी देहात राजेश कुमार मिश्रा, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एसडीएम सदर कमल किशोर और सरधना सीओ संजय कुमार जायसवाल ने ग्रामीणों से कस्बे में शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ने गणमान्य व्यक्तियों से कहा कि वह असामाजिक गतिविधियों वाले लोगों की पुलिस को तुरंत सूचना दें। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें