फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तिरंगा यात्रा से देशभक्ति मय हुआ शहर

विज्ञापन
बिजनौर में गणतंत्र ​दिवस पर पैदल तिरंगा यात्रा निकालते कृष्णा कॉलेज के छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : उधमपुर के सरकारी स्कूल में पानी की कमी से बंद पड़ा शौचालय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर/नहटौर। कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीतों एवं नारों ने शहरवासियों में जोश भर दिया।
हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा पैदल यात्रा का शुभारंभ प्रदर्शनी मैदान से जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार व कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के संस्थापक निदेशक राजीव कुमार व चेयरमैन मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। चेयरमैन मनोज कुमार ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा को भारत की एक अनूठी परंपरा बताया।
विज्ञापन

कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाती है। तिरंगा यात्रा नुमाइश ग्राउंड से कलक्ट्रेट, डाकखाना चौक, शास्त्री चौक होते हुए फिर नुमाइश ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई।
तिरंगा चौक पर ध्वज फहराने का फैसला टला : नहटौर मेें तेजी से कार्य चलाने के बावजूद तिरंगा चौक के निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो सका। इसलिए फिलहाल यहां गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराने के फैसले को टालना पडा। बता दें कि हल्दौर चौराहे पर 12 लाख की लागत से 101 ऊंचे ध्वज की स्थापना होनी है।
विज्ञापन

इसका काम चल रहा है। चेयरपर्सन अनस इकरार ने बताया कि कार्य पूर्ण न होने के कारण राष्ट्रीय ध्वज फहराना संभव नहीं हैै। कार्य पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित कर ध्वज स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें