फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में बच्चों को पूजन विधि बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में महावीर जयंती भवन में रविवार पूजन प्रशाल शिविर आयोजित किया गया। संयोजन सौरभ जैन सराफ ने किया। इसमें 60 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। शिविर में बच्चों को पूजन विधि की जानकारी दी गई। सौरभ जैन सर्राफ ने बताया कि समुच्चय पूजन की जयमाला में देव, शास्त्र, गुरु, अनंतानंत सिद्ध भगवान तथा विदेह क्षेत्र में विराजमान 20 तीर्थंकरों के अर्घ्य अर्पित किया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन एवं अतुल जैन ने सभी आवश्यक क्रियाएं संपन्न कराईं। वैभव जैन, राहुल जैन और अमन जैन ने पूजन विधि का प्रशिक्षण दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें