मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित रामापुरम में क्लब-60 के शिक्षासेतु मिशन की ओर से उर्मिला शिक्षण संस्थान में बढ़ती जनसंख्या : लाभप्रद या हानिप्रद विषय पर निबंध प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता में स्ट्रीट गुरुकुल के 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संयोजक बीबी शर्मा ने बताया कि विषय, वस्तु, शुद्ध एवं स्वच्छ लेखन के आधार पर निर्णायक मंडल की गार्गी श्रीवास्तव और रानी माला ने 10 विजेताओं का चयन किया। उन्हें 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रो. अरुण कुमार, हर्षवर्धन और अंकित श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। ब्यूरो