फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से बचने के लिए बच्चे ने छत से लगाई छलांग, दोनों टांगें टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरों के हमले से बचने के लिए बच्चे ने छत से लगाई छलांग, दोनों टांगें टूटी
विज्ञापन

मवाना। पांडव चौक निवासी अनंत पांडेय बंदरों द्वारा हमला किए जाने पर जान बचाने के लिए छत से कूद गया। जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। जिसको प्राइवेट चिकित्सक में भर्ती कराया गया है। वहीं, सीएचसी पर 82 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन

नगर में बंदरों और लावारिस कुत्तों का आतंक है। सड़कों पर लावारिस कुत्तों के कारण लोगों का चलना दूभर हो रहा है तो घरों व छतों पर रहना बंदरों ने दूभर कर रखा है। लेकिन नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। गत दिवस पांडव चौक निवासी अनंत पांडेय किसी कार्य से मकान की छत पर गया था, जहां उस पर बंदरों ने हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए बच्चा छत से कूद गया। जिससे उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। जिसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि बुधवार को सीएचसी पर 82 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें