गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 9:20 बजे मेरठ पहुंचे। जहां भाजपा विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके साथ दिल्ली से स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी आये। इसके बाद उन्होंने खरखौदा गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं बल्कि दस मिनट तक किसानों से बातचीत भी की। इस दौरान किसानों ने सीएम योगी के सामने अपनी समस्याएं रखी। वहीं इसके बाद योगी शेरगढ़ी के पीछे मलिन बस्ती पहुंचे जहां सीएम के निकलते ही बसपाईयों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि यहां जो भी कोई बड़ा नेता आता हैं वह सबसे डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यापर्ण करता है। हालांकि योगी ने ऐसा नहीं किया। जिसको लेकर बसपाईयों ने जमकर हंगमा किया शबार की दुकानों में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं बल्कि भाजपा के लगे बैनर और पोस्टर भी फाड़कर जला दिए। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो मौके पर डीएम और एसएसपी पहुंच गए। बसपाईयों के नहीं मानने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
वहीं इसके बाद सीएम योगी मेडिकल गए और इमरजेंसी में मरीजों से मुलाकात की। योगी ने मरीजों से पूछा कि इलाज सही मिल रहा है। इस दौरान सभी डॉक्टर बहुत ही खुश नजर आये। वहीं इसके बाद औघड़नाथ मंदिर पहुुंचे जहां उन्होंने क्रांतिवीरों को श्रद्धासुमन अर्पित की। वहीं भैंसाली ग्रउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के कार्य पर ज्यादा जोर देगी। वहीं उन्होंने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कहा कि एंटी रोमियो से लड़कियों को सुरक्षा मिली हैं और इसके बाद वह पुलिस लाइन से रवाना हो गए।
मुख्य रूप से क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर क्रांतिवीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करने आये सीएम अपने करीब साढ़े पांच घंटे के व्यस्त दौरे में सरकारी तौर पर निरीक्षण, समीक्षा बैठक, जनता को संबोधित करने के साथ ही अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ पार्टी पदाधिकारियों से भी वार्ता करेंगे।
समीक्षा बैठक रहेगी अहम
सीएम योगी आदित्यनाथ
बता दें कि कुछ ही देर में सीएम योगी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करेंगे। वहीं रास्ते में वह किसी मलिन बस्ती का दौरा भी करेंगे। हालांकि मलिन बस्ती का नाम प्रशासन ने घोषित नहीं किया है। लेकिन जिस तरह की तैयारी की गयी हैं, उससे तय है कि योगी को शेरगढ़ी ले जाया जाएगा।
समीक्षा बैठक रहेगी अहम
सर्किट हाउस में करीब 20 मिनट मंत्रियों, पश्चिमी क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता के बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक के लिए पहुंचेंगे। जिसमें जोन के सभी नौ जिलों के एसएसपी और मंडल के छह जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह बैठक करीब ढाई घंटा चलेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ ही मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच दिन भर मंथन होता रहा। प्रत्येक स्थल पर जाकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जहां तैयारियों का जायजा लिया, वहीं पूरे कार्यक्रम पर चर्चा की।