ऐतिहासिक बूढा बाबा मेले में मुकाबला-ए-कव्वाली कार्यक्रम
- फोटो : SARDANA
सभासद एवं पालिका कर्मचारियों के बीच विवाद खत्म
सरधना। ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले में आयोजित कार्यक्रम के रुपये को लेकर सभासद व पालिका लिपिक के बीच हुआ विवाद बृहस्पतिवार को बैठक के बाद सुलक्ष गया। वहीं दोनों पक्षों ने थाने से तहरीर भी वापस ले लीं। फरमान अंसारी की तरफ से सभासद एवं वसीम की ओर से स्वत शासन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वेद कौशिक आदि शामिल हुए। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद दोनों की गलती बताते हुए स्वीकार करने लिए कहा। जिसमे बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। चेयरपर्सन शबीला बेगम ने बताया कि दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया गया है। किसी बात को लेकर दोनों में गलत फहमी को दूर करा दिया गया है। जानकारी हो कि बुधवार को एक कार्यक्रम के रुपये को लेकर सभासद फरमान व पालिका लिपिक वसीम में विवाद हो गया था। विवाद में चेयरमैन के यहां हुई बैठक में मारपीट तक हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। इस मौके पर इरफान जावेद सिद्दकी, पंकज जैन, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी आदि मौजूद रहे।