फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चेयरपर्सन के पति ने दो गाय देने का किया वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के महलका मार्ग पर मनोज प्रजापति के घेर में आग लगने से एक गाय और एक बछिया मरने की जानकारी पर रविवार को चेयरपर्सन के पति हाजी शकील पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार गाय का दूध बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। गाय के मरने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हाजी शकील कुरैशी ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी ओर से दो दुधारू गाय देने की घोषणा की। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें