फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 70 लाख रुपये के विकास कार्यों का आज लोकार्पण करेंगी चेयरपर्सन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। नगर पंचायत की ओर से कस्बे में विकास कार्यों को गति देने के लिए बुधवार को करीब 70 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगी। कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विकास कार्यों के लोकार्पण से विभिन्न वार्डों के लोगों को सड़क, नाली और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, चार नवंबर को जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। इसके बाद दोपहर में वार्ड दो स्थित बौद्ध विहार परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। वार्ड छह में मुख्य मार्ग स्थित माता अहिल्याबाई चौक तक आरसीसी कवर्ड नाले का उद्घाटन होगा। वार्ड 13 में अर्जुन चौक पर आरसीसी कवर्ड नाले का उद्घाटन किया जाएगा। वार्ड 10 में सीसी मार्ग और नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण होगा। वार्ड 11 स्थित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पार्क के सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण होगा। अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह ने बताया कि विकास कार्यों से कस्बे में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें