फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीबीआई ने छावनी परिषद दफ्तर में दूसरे दिन भी खंगाले रिकाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छावनी परिषद कार्यालय में घर-घर कूड़ा एकत्रित करने, 22बी को ट्रेड लाइसेंस आदि मामलों में हुए लाखों की हेराफेरी की जांच के लिए सीबीआई टीम ने दूसरे दिन भी रिकॉर्ड खंगाले। सेनिटरी, निर्माण, इंजीनियरिंग सहित सभी विभागों के अधिकारियों से पूछताछ की गई। माना जा रहा है कि शनिवार (आज) को भी जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन

सीबीआई की टीम पूर्व छावनी बोर्ड कार्यालय में बृहस्पतिवार सुबह पहुंची थी। छावनी परिषद को पूर्व में ही सीबीआई ने पत्र के माध्यम से जांच के बिंदुओं के विषय में अवगत करा दिया था। इसमें मुख्य रूप से घर-घर कूड़ा एकत्रित करने, 22बी को सील होने के बाद भी ट्रेड लाइसेंस जारी करने और फिर निरस्त किए जाने, वर्ष 2017 से जून 2022 तक म्यूटेशन के मामलों आदि की जांच की गई। दूसरे दिन भी निर्माण, सेनिटरी सेक्शन सहित अन्य अधिकारियों से विभिन्न दस्तावेजों के विषय में पूछताछ की गई। किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को कार्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
सीबीआई और छावनी परिषद सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छावनी परिषद में घर घर कूड़ा एकत्रित करने के मामले में भारी गड़बड़ी की गई है। लाखों का गबन सामने आया है। इसके साथ ही 22 बी की सील को लेकर भी शिकायत की गई थी। इस संबंध में रक्षा संपदा निदेशक डीएन यादव भी पूर्व में इन आरोपों की जांच कर चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, सीईओ ज्योति कुमार ने बताया कि चार बिंदुओं पर सीबीआई की टीम द्वारा जांच की जा रही है।
यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक से मिले उद्यमी
मेरठ। परतापुर इंडस्ट्रीयल एस्टेट और आईआईए के पदाधिकारी उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश झा से मिले। अध्यक्ष निपुन जैन ने बताया कि उद्योगपुरम में बैंक लोन लेने पर यूपीसीडा से एनओसी लेने में परेशानी आ रही हैं। इस दौरान नितिन कपूर, सुमनेश अग्रवाल, पंकज जैन, रवि एलन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें