फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठेली वाले को मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
मारपीट में घायल राजू। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। चौहान चौक निवासी राजू ने थाने में तहरीर देकर मामूली बात को लेकर जानलेवा हमला कर घायल करने, जेब में रखी नकदी ले जाने और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में राजू ने बताया कि वह कमल सिंह के मकान में किराए पर रहता है और ठेली लगाकर परिवार को पालता है। शुक्रवार को फावड़ा ले जाने को लेकर पड़ोसी महिला से बहस हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपी परिवार का व्यक्ति अपने पांच साथियों के साथ उसकी ठेली पर पहुंचा। आरोप है कि सभी आरोपी लाठी डंडों से लैस होकर आए थे। आरोपियों ने उस पर हमला करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावरों ने ठेली पर रखा सामान सड़क पर फेंक दिया और सामान की बिक्री के पैसे भी लेकर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल राजू को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। राजू का कहना है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने उसके घर पर फायरिंग भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें