फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जश्न की बात करते हुए लौट रहे थे दोनों भाई, सौ से ऊपर थी कार की स्पीड, टक्कर लगते ही मची चीख-पुकार

Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की गति 100 से ऊपर थी। अनियंत्रित होकर कार गोल चक्कर से टकराने के बाद पलट गई। प्रवेश कार चला रहे थे। सीट बेल्ट भी नहीं लगी थी। कार पलटते ही प्रवेश का सिर सड़क पर लगा और उसकी तुरंत मौत हो गई। बताया गया कि दोनों भाई नए साल पर जश्न मनाने की बात करते हुए जा रहे थे। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात 10:30 बजे थे। प्रवेश और उनकी बुआ का बेटा रिंकू कार से रजबन बाजार से सोफीपुर लौट रहे थे। सेंट मेरी स्कूल के पास कार के सामने अचानक एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गोल चक्कर से टकरा गई।

कार के शीशे खुले थे और सीट बेल्ट भी नहीं लगाई हुई थी। पुलिस ने बताया कि अनियंत्रित होकर पलटते ही प्रवेश का सिर खिड़की से बाहर निकल गया और सिर सड़क पर जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिंकू दूसरी साइड में बैठे थे, जिसे ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन


हादसा इतना जबर्दस्त था कि उसकी आवाज सुनकर लोग वहां पर दौड़े। दोनों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्रवेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि वह हादसे के वक्त वहां से निकल रहे थे। सीट बेल्ट लगी होती तो शायद प्रवेश की जान बच सकती थी। पुलिस ने प्रवेश के मोबाइल से कॉल करके परिवार को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह आठ बजे से प्रवेश को घर बुलाने के लिए कॉल कर रहे थे, लेकिन वह रिसीव नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें