फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुत्ता सामने आने पर कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर हापुड़ रोड पर कुत्ता सामने आने पर कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। हादसे में बुलंदशहर निवासी राजवती (67) की मौत हो गई। उसका भतीजा सहारनपुर निवासी तरुण और उसका दोस्त आर्यन घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन दोनों को सहारनपुर ले गए।
विज्ञापन

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गिलानी गडिया गांव निवासी राजवती रविवार को अपने भतीजे सहारनपुर के नुमाईश कैंप निवासी तरुण के साथ कार से सहारनपुर जा रही थी। कार तरुण का दोस्त सहारनपुर के हसनपुर चुंगी निवासी आर्यन चला रहा था। लोहियानगर थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर अचानक कार के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराई और बराबर में स्थित मैदान में जा गिरी।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में राजवती, तरुण और आर्यन को निकालकर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने राजवती को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन सहारनपुर और बुलंदशहर से आ गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें