फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी को टक्कर मारकर खोखे में घुसी कार

विज्ञापन
दौराला- अनियंत्रित होकर खोखो में घुसी कार। स्रोत : संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
दौराला। मेरठ से खतौली की ओर जा रही हरियाणा नंबर की कार ने रविवार को सकौती में हाईवे किनारे खड़े व्यापारी दशरथपुर निवासी मलखान सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे रखे खोखे में घुस गई। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव दशरथपुर निवासी मलखान सिंह सकौती में खोखे में पान, बीड़ी, सिगरेट आदि बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार को खोखा खोलने के लिए मलखान सकौती पहुंचा। वह हाईवे किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक बलेनो कार पहुंची और मलखान को टक्कर मार दी। इस कारण मलखान घायल हो गया। वहीं, अनियंत्रित होकर कार खोखे में घुस गई। गनीमत रही कि सुबह के समय सभी खोखे बंद थे। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कार सवारों को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों नशे में हैं। घायल को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया गया है।

दौराला- अनियंत्रित होकर खोखो में घुसी कार। स्रोत : संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें