फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इसी सप्ताह खोला जाएगा छपरौली मार्ग पर रजबहे का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों का संचालन शुरू होने से 20 से अधिक गांव के लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के छपरौली मार्ग पर निर्माणाधीन रजबहे के पुल का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिसे वाहनों के लिए इस सप्ताह में खोल दिया जाएगा। जिससे 20 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दिनभर मार्ग पर जाम लगा रहता था, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जाम में फंसने से लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते थे। पुल को तोड़कर इसके चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है, जिसका निर्माण लगभग पूरा हो गया है। अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह में पुल से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पवन, सचिन, राहुल समेत अन्य लोगों का कहना है कि पुल का चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या दूर होगी। इससे लोयन, मलकपुर, सिनौली, नंगला, शेरपुर, लुहारा, बदरखा, छपरौली, तिलवाड़ा समेत 20 से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रजबहे के पुल को वाहनों के संचालन के लिए इस सप्ताह खोल दिया जाएगा। जिससे जाम की समस्या दूर होगी और वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें