फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बडकली में रजबहा टूटा, कई बीघा फसल डूबी

Fri, 20 Feb 2026 07:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला क्षेत्र के किसानों पर संकट सिंचाई विभाग ने बंद कराई पानी की निकासी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। थाना क्षेत्र के बडकली गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह रजबहा टूटने से कई बीघा फसल बर्बाद हो गई। इसकी वजह तेज बहाव माना जा रहा है। जिससे खेतों में पानी भर गया और खड़ी फसल डूब गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रजवाहे की पानी निकासी बंद कराई।
विज्ञापन

मटौर गांव निवासी राहुल, अमित, परवीन, तेज सिंह, सनोज, मनोज, मांगेराम और मन्नू सहित कई किसानों ने बताया कि बडकली के जंगल में उनके खेत हैं। जहां सरसों, गेहूं और गन्ने की फसल लहलहा रही थी। शुक्रवार सुबह तेज बहाव के चलते रजवाहा ओवरफ्लो हो गया और पटरी टूट गई। जिससे उनकी उनकी कई बीघा फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि फसल चौपट होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। गन्ने की फसल मिल तक पहुंचाने में भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और मुआवजे की व्यवस्था नहीं हुई तो वे बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें