फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मीटर से अधिक दूरी से तापमान माप लेगा कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मीटर से अधिक दूरी से तापमान माप लेगा कैमरा
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण में प्रवेश करते ही दो मीटर दूर से ही आपका तापमान सेंसर की मदद से माप लिया जाएगा। इसकी शुरुआत कर दी गई है। एमडीए परिसर में अलग से इसके लिए काउंटर बनाया गया है। यहां कैमरे को ट्राईपॉड पर लगाकर स्क्रीन से कनेक्ट कर दिया गया है। जहां आपका चेहरा और तापमान आ जाएगा।
अमर उजाला ने 12 मई के अंक में ह्यूमन बॉडी टेंपरेचर डिटेक्शन सॉल्यूशन कैमरे का प्रयोग करने की खबर प्रकाशित की थी। एमडीए वीसी ने अपने कक्ष में कर्मचारियों और अधिकारियों का तापमान मापा था। इसके बाद काउंटर बनाकर निगरानी शुरू की गई है। अगर आपके शरीर का तापमान 99.5 से अधिक हुआ तो यह अलार्म बजा देगा।
विज्ञापन

एक बार में पांच लोगों का तापमान
कैमरा एक बार में पांच लोगों का तापमान लेकर स्क्रीन पर दिखा देता है। जिससे तापमान का पता चल सके। ह्यूमन बॉडी टेंपरेचर डिटेक्शन सॉल्यूशन कैमरे को एक ट्राईपॉड पर रखा गया है। दो मीटर से अधिक की दूरी से यह किसी भी व्यक्ति के तापमान को माप लेता है। इस तरह के कैमरे एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, स्कूल, व्यावसायिक कारखानों आदि स्थानों पर जरूरी हैं। इसमें शरीर के तापमान लेवल को सेट कर दिया जाता है। उस तय तापमान से अधिक होने पर अलर्ट जारी हो जाता है। वहीं, आपका फोटो भी क्लिक कर लेता है।
विज्ञापन

एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि प्राधिकरण में कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। स्क्रीनिंग से लेकर सैनिटाइजर तक सभी का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें