लावड़ में टार्गेट पर निशाना लगाते कैडेट्स।
- फोटो : LAWARD
लावड़। कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में नवनिर्मित ट्रेनिंग सेंटर पर सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने निशाना लगाने के गुर सीखे। कैप्टन लवकेश रूहेला ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में फायरिंग के गुर सिखाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया गया है। सोमवार को ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के मौके पर सूबेदार कुमार क्षेत्री, हवलदार अमित सिंह कॉलेज पहुंचे। उन्होंने 71 यूपी बटालियन के कैडेट्स को फायरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेट्स को .22 राइफल से फायरिंग के गुर सिखाए गए। 54 कैडेट्स ने इसमें हिस्सा लिया। बताया कि यह चयनित कैडेट्स कैंप में हिस्सा लेंगे। इस दौरान नितिन, गौरव, हर्ष, साक्षी, शिवानी आदि मौजूद रहे।