फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
संयुक्त व्यापार मंडल कार्यालय पर बैठक में मौजूद व्यापारीगण। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। सरधना नगर के संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें अयोध्या मामले में आए कोर्ट के फैसले का स्वागत किया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। नगर संयोजक संजीव गुप्ता ने कहा कि वर्षों पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। यह देश के लिए अच्छी बात है। सभी ने कोर्ट के फैसले का तहेदिल से स्वागत किया है। विधान सभा अध्यक्ष मंगू प्रधान ने कहा कि फैसले के बाद जिस तरह से हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने एकता पेश की है वह तारीफ लायक है। जिला उपाध्यक्ष पीयूष त्यागी ने कहा कि फैसले पर सभी लोगों ने सामान्य रहकर अपने देश की अखंडता पेश की। आपसी भाईचारे को खत्म नहीं होने दिया। नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी ने पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था का आभार जताया। इस दौरान कन्हैयालाल त्यागी, दीपक मित्तल, सुखबीर सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा, रईस अहमद, शहजाद सैफी, सलीम, मंजूर मलिक, मुदित गर्ग व कलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें