फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तमंचे की बट मारकर व्यापारी का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमदनगर कंजर वाले पुल के पास मंगलवार को व्यापारी का दबंगों ने तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में युवक थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तारापुर निवासी अतीकउर्रहमान पुत्र शमशाद ने बताया कि उसकी फतेहल्लापुर रोड पर पशुओं की भूसी की दुकान है। मंगलवार को जावेद पशुओं का दाना उधार लेने आया था। व्यापारी ने माल कम होने के कारण उधार देने से मना कर दिया। व्यापारी ने बताया कि बुधवार को सुबह वह माल के पैसे लेने आस मोहम्मद के पास गया था। वहीं से जा रहा जावेद उसे देखकर गाली गलौज करने लगा। व्यापारी का आरोप है कि जावेद ने आधा दर्जन दबंगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में युवक को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें