- लंबे समय से एक ही थाने में जमे रहने और शिकायतों के चलते हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने नौचंदी थाने में तैनात कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया कि लंबे समय से जमे रहने और शिकायतों के चलते इनको हटाया गया है। इसके अलावा भी कई थानों के कांस्टेबल को इधर-उधर किया गया है। तत्काल प्रभाव से आमद कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। नौचंदी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, अभिषेक बागला, कांस्टेबल विजय कुमार और अजय प्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
कंकरखेड़ा थाने में तैनात कांस्टेबल पारुल पंवार, इंचौली से तरुण सिंह, हस्तिनापुर से उमेश राणा, मुंडाली से मुंदराज कुमार, भावनपुर से तारिक अली को भी लाइन भेजा गया है। फलावदा से हेड कांस्टेबल को सम्मन सेल और पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल को सीओ सदर देहात की पेशी में भेजा गया है। वहीं, एसएसपी ने सभी को तत्काल प्रभाव से लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए हैं।