फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की दलदल में फंसकर भैंस मरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव नाहली में तालाब में जमा दलदल में फंसकर एक भैंस की मौत हो गई। पीड़ित किसान ने सफाई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव नाहली निवासी किसान सोहनवीर पुत्र भगीरथ ने तहरीर में बताया कि गांव में स्थित तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। जिसमें दलदल जमा हो गई है। मामले को लेकर वह कई बार ऑनलाइन के माध्यम व तहसील दिवस में भी शिकायत कर चुका है। लेकिन तालाब की सफाई नहीं कराई गई। ब्लाक अधिकारी व सफाई कर्मचारियों ने झूठी रिपोर्ट तैयार कर पोर्टल पर निस्तारण कर दिया है। बताया कि बीते 16 अप्रैल की रात से उसकी एक भैंस खुलकर कहीं चली गई। उसने भैंस की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को उसकी भैंस गांव में स्थित तालाब की दलदल में फंसी मिली। थाने पहुंचे पीड़ित किसान ने सफाई कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें