दौराला। भाई बहन के अटूट प्यार का पर्व रक्षाबंधन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। बहनों को भाइयों के द्वार तक पहुंचने में जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। भाई के घर तक पहुंचने के लिए बहनों को जाम से दो चार होना पड़ा। बारिश से भी बहनों की खूब परीक्षा ली। बहनों ने राखी बांधकर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार दिया। दौराला में बेटे पुरुषोत्तम उपाध्याय ने अपनी 102 वर्ष की माता को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। संवाद