माछरा। डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में सीबीएसई उत्तर भारत हैंडबाल बालिका प्रतियोगिता 12 से 15 अगस्त तक होगी। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 450 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। स्कूल के पीटीआई मयंक त्यागी ने बताया कि अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि खेल खेलने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर जनरल दीप अहलावत, कुलपति मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा किया जाएगा। संवाद