फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुपयों के लेनदेन में राजमिस्त्री को ईंट मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में रुपये मांगने पर मजदूर ने ईंट से हमला कर राजमिस्त्री को घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन

गांव हसनपुर रजापुर निवासी सरताज ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसने अपने पास मजदूरी करने के लिए गांव रोहटा निवासी युवक को 20 हजार रुपये नकद दिए थे। आरोपी रुपये लेने के बाद काम पर नहीं आ रहा था। शुक्रवार की दोपहर को वह मीरपुर बैंक में जा रहा था। इसी बीच उसे आरोपी युवक सड़क पर दिखाई दिया। उसने दिए रुपये वापस करने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। उसने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें