फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काव्य सम्मेलन में मेरठ की वीरता, किसान आंदोलन का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। व्यास समारोह के छठे दिन मंगलवार को कवि सम्मेलन का आयोजन ऐतिहासिक भूमि हस्तिनापुर स्थित स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के प्रांगण में किया गया। वाराणसी से आए व्याकरण के विद्वान कवि प्रो. धर्मदत्त चतुर्वेदी ने मनोहर कविता में मेरठ भूमि की वीरता, यहां के प्रसिद्ध किसान आंदोलन और चौधरी चरण सिंह को स्मरण करते हुए मेरठ के उत्पादों का वर्णन किया।
विज्ञापन

विभिन्न प्रांतों से आए कवियों का अंग वस्त्र भेंटकर सम्मान सीसीएसयू के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा और कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने किया। डॉ. ईशान तिवारी, अंकित वर्मा, डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय, डॉ. सत्यकेतू डॉ. प्रेमशंकर शर्मा ने काव्य प्रस्तुति दी। अध्यक्ष प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र ने अपनी काव्य रचना वंदे सदा स्वदेशम् में भारत भूमि का वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजकुमार मिश्र एवं डॉ. हर्षित मिश्र ने किया। भाजपा मंत्री सुनील पोसवाल ने संस्कारों के लिए संस्कृत की आवश्यकता पर बल दिया। रिया ने कृष्ण वन्दना कथा और दिव्या ने सुदामा चरित कथा मधुरता से प्रस्तुत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें