फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति से आ रहे ट्रक ने युवक को कुचला, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Thu, 26 Oct 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पड़ा अजित का शव और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में गढ़ रोड पर आनंद हॉस्पिटल के सामने सड़क पार करते एक युवक को ट्रक ने रौंद डाला। बताया जाता है कि किसी ने उसे उठाकर हॉस्पिटल में पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई और युवक ने वहीं तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : हादसे में पूर्व सांसद के भतीजे की मौत, B.day के दिन बुझा घर का एकलौता चिराग

बागपत के लधवाड़ी निवासी अजित (25) पुत्र मोहन सिंह की बहन आनंद हॉस्पिटल में भर्ती है। अजित सुबह अपनी बहन को देखने के लिए हॉस्पिटल जा रहा था। हॉस्पिटल के सामने सड़क पार करते समय अचानक रोड़ी से भरा ट्रक तेज गति से आया और युवक को कुचल दिया। ट्रक की टक्कर लगते ही युवक टायर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घेराबंदी कर लोगों ने ट्रक को ड्राइवर समेत दबोच लिया। लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर ट्रक में आग लगाने का प्रयास भी किया। इसकी जानकारी पर एसओ मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सोनू निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर ट्रक को थाने में पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अजित के परिजन हॉस्पिटल में थे। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें