मेरठ। शैक्षिक सत्र 2020-21 में एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों के बारे में दिशा-निर्देश जारी कर किए गए हैं। कक्षा 9 की अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कक्षा 10 की विज्ञान, समाजिक विज्ञान, गणित, कक्षा 11 के अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, कक्षा 12 की भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान आदि की कुल 55 पाठ्य पुस्तकें माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के आधार पर प्रदेश के विद्यालयों में लगाई गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजा चौधरी ने बताया कि इसके लिए चार मुद्रकों को अधिकृत किया गया है। इनकी पुस्तकों की कीमत सात से 66 रुपये तक हैं। वहीं, सेवानिवृत्त शिक्षकों को एक बार फिर शिक्षक बनने का मौका दिया जा रहा है। वे 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। सेवानिवृत्त प्रवक्ताओं को 20 हजार रुपये और सहायक अध्यापकों को 15 हजार रुपये मानदेय का भुगतान किया जाएगा। शिक्षकों की कमी की भरपाई के लिए ऐसा किया जा रहा है। पिछले साल भी आवेदन मांगे गए थे।